How to Write and Read Correct English Spelling!
How to Write and Read
Correct English Spelling!
सहीं स्पेलिंग कैसे लिखें, पढ़ें
और याद करें ?
शब्दों को बनाने के लिए दो चीजों की जरूरत होती है - स्वर और व्यंजन।
1. स्वर ( Vowels - a, e, i, o, u)
अ आ इ ई उ ऊ ए ऐ ओ औ अं ाः
a aa i ee u oo e ai o au am(n) ah
२. व्यंजन (Consonants)
क ख ग घ ड ड़ च छ ज झ
Ka kha ga gha da ra cha chha ja jha
ह ल व य र ब भ म न ण
ha la va(wa) ya ra ba bha ma na na
प फ स श ष त थ ट ठ द ध
pa fa(pha) sa sha sha ta tha ta tha da dha
ढ ढ़ श्र त्र ज्ञ ऋ क्ष
dha rha shra tra gya rishi ksha
3. Consonants with Vowels बारहखड़ी
क का कि की कु कू के कै को कौ कं कः
ka kaa ki kee ku koo ke kai ko kau kam(n) kah
4. बिना स्वर वाले अक्षर को अपूर्ण या हलके उच्चारण वाला मन जाता है। अर्थात यदि किसी अक्षर को पूर्ण लिखना हो या उसका उच्चारण पूरा करना हो तो उसके साथ 'a' लगा दिया जाता है।
जैसे - कमल Kamal, कमला Kamla, कल्पना Kalpana, आदि
5. सामान्यतः लम्बे उच्चारण के लिए बड़ी मात्रा तथा छोटे उच्चारण के लिए छोटी मात्रा का प्रयोग किया जाता है परन्तु हिंदी के शब्दों को अंग्रेजी में लिखते समय अधिकतर छोटी मात्रा का ही प्रयोग किया जाता है।
जैसे - aa = a | oo = u | ee = i |
मा Maa, मानसरोवर Mansarovar,
घी Ghee, घीसूराम Ghisuram,
सीता Sita, मीना Meena
6. शब्दों की रचना क्रमशः उच्चारण के आधार पर की जाती है अर्थात जिसका उच्चारण पहले होता है उसे पहले लिखा जाता है और जिसका उच्चारण बाद में होता है उसे बाद में लिखा जाता है। जैसे - सूर्योदय Suryoday,
अग्निहोत्री Agnihotri,
कुरुक्षेत्र Kurukshetra
अज्ञानी Agyani,
नरसिंगढ Narsingarh,
परतवाड़ा Paratwada,
भैंसदेही Bhainsdehi,
ब्यावरा Byavra,
व्यवस्थापिका Vyavasthapika,
श्रीवास्तव Shrivastava,
ऋतम्भरा Ritambhara,
तिरुअनंतपुरम Tiruanantpuram,
नसीरुद्दीन शाह Naseeruddin Shah, आदि।
7. Some Important English Pronounciations
कुछ महत्वपूर्ण उच्चारण
अ = A, E, I, EA, U
Attack अटैक, Percent परसेंट, Sir सर, Pearl पर्ल, Umbrella अम्ब्रेला
इ = I, E, Ee, Ea, Y
Institute इंस्टिट्यूट, Engineer इंजीनिअर, See सी, Tea टी, Physics फिजिक्स
ए = A, E, Ai, Ay, Ei
Action एक्शन, Egg एग्ग, Said सैड , Pay पे , Eight एट
क = K, C, Ck, Ch, Q
Kite काइट , Cat कैट , Pack पैक , Chemistry केमिस्ट्री , Queen क्वीन
च = Ch, Tu = Chair चेयर , Future फ्यूचर
ज = J, Z, G, S
Judge जज , Zoo जू , Page पेज , Was वाज़
स = S, C, Sc, SS
Seat सीट , Centre सेंटर , Science साइंस , Pass पास
श/ष = Sh, Shio, Tio, SSio
Cash कैश , Fashion फैशन , Action एक्शन , Admission एडमिशन
नोट : इंगलिश स्पेलिंग को भी उच्चारण के आधार पर ही बनाया जाता है परन्तु इंग्लिश की स्पेलिंग को हम अपने हिसाब से परिवर्तित नहीं कर सकते हैं। हमारी स्पेलिंग सहीं है या गलत इसकी जाँच हम डिक्शनरी देख कर ही कर सकते हैं। आइये कुछ स्पेलिंग बनाकर देखें -
स्कूल school
स्टूडेंट student
आर्गेनाइजेशन organization
एडमिनिस्ट्रेशन administration
लिटरेचर literature
फंडामेंटल fundamental
कैरेक्टराइजेशन characterization
ऑटोबायोग्राफिकल autobiographical
फिलोसोफिकल philosophical
इंटरनॅशनलाइज़ेशन internationalization, etc.

I am madhav
ReplyDelete